Bihar CM Oath Ceremony 2025: नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा बने डिप्टी सीएम। नई कैबिनेट में 26 मंत्रियों ने शपथ ली। समारोह में महिलाओं की भारी मौजूदगी दिखी।
Patna | 20 November 2025
बिहार की राजनीति में ‘सुशासन बाबू’ के नाम से मशहूर नीतीश कुमार ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है। बिहार चुनाव 2025 में एनडीए की ऐतिहासिक जीत के बाद उन्होंने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित इस भव्य समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सहित एनडीए के कई मुख्यमंत्री और डिप्टी सीएम मौजूद रहे।
इस बार का शपथ ग्रहण समारोह पूरी तरह शक्ति प्रदर्शन जैसा दिखा, जहां खास तौर पर महिलाओं की अभूतपूर्व मौजूदगी ने कार्यक्रम को खास बना दिया। जीविका दीदियों और महिला मतदाताओं की भारी भीड़ ने ‘सुशासन बाबू जिंदाबाद’ और ‘महिला शक्ति की जय’ जैसे नारों से गांधी मैदान गुंजा दिया।
PM मोदी और अमित शाह की मौजूदगी में शपथ ग्रहण
बिहार के राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान ने नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद व गोपनीयता की शपथ दिलाई।
शपथ लेते समय नीतीश ने कहा:
“मैं ईश्वर की शपथ लेता हूं कि भारत के संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा रखूंगा और बिना भय या पक्षपात सभी के प्रति न्याय करूंगा।”
दो डिप्टी सीएम: सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा
समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश के साथ दो डिप्टी सीएम—सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा— ने पद और गोपनीयता की शपथ ली।
इसके अलावा 18 अन्य मंत्रियों ने भी अपनी जिम्मेदारियाँ संभालीं।
एनडीए को इस चुनाव में 243 में से 202 सीटें मिली थीं, जो बिहार की राजनीति में एक मजबूत जनादेश दर्शाता है।
महिलाओं की भारी भागीदारी — ‘10 का दम’
इस शपथ समारोह में महिलाओं की उपस्थिति चर्चा का केंद्र रही।
जीविका दीदियाँ और महिला समर्थक मोदी के गमछे वाले अंदाज़ में आंचल व स्टॉल लहराती दिखीं।
महिलाओं ने इस चुनाव में नीतीश के पक्ष में निर्णायक वोट दिया और उसी ऊर्जा के साथ गांधी मैदान में उमड़ी भीड़ ने अपने समर्थन का इज़हार किया।
नीतीश कैबिनेट 2025: 26 मंत्रियों की पूरी सूची
मुख्यमंत्री
- नीतीश कुमार
उपमुख्यमंत्री
- सम्राट चौधरी
- विजय कुमार सिन्हा
अन्य मंत्री
- विजय कुमार चौधरी
- विजेंद्र प्रसाद यादव
- श्रवण कुमार
- मंगल पांडे
- दिलीप कुमार जायसवाल
- अशोक चौधरी
- लेसी सिंह
- मदन सहनी
- नितिन नवीन
- रामकृपाल यादव
- संतोष कुमार सुमन
- सुनील कुमार
- मोहम्मद जमा खान
- संजय सिंह टाइगर
- अरुण शंकर प्रसाद
- सुरेंद्र मेहता
- नारायण प्रसाद
- रमा निषाद
- लखेन्द्र कुमार रोशन
- सुरेश सिंह
- प्रमोद कुमार
- संजय कुमार
- दीपक प्रकाश
नीतीश कुमार की अब तक की 10 बार की मुख्यमंत्री यात्रा
- 2000: पहली बार मात्र 7 दिनों के लिए मुख्यमंत्री
- 2005: दोबारा मुख्यमंत्री
- 2010: तीसरी बार शपथ
- 2015 (फरवरी): मांझी के इस्तीफे के बाद दोबारा शपथ
- 2015 (नवंबर): महागठबंधन सरकार के CM
- 2017: गठबंधन टूटने के बाद दोबारा एनडीए सरकार में
- 2020: 7वीं बार
- 2022: RJD-कांग्रेस गठबंधन में मुख्यमंत्री
- 2024: फिर एनडीए में वापसी और CM
- 2025: प्रचंड बहुमत के साथ 10वीं बार मुख्यमंत्री
नीतीश कुमार अब बिहार के सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले नेता बन चुके हैं।

